{"_id":"5a3d1dd14f1c1b6e468bc123","slug":"121513954769-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं पार्किंग, सड़क पर खड़े किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं पार्किंग, सड़क पर खड़े किए जा रहे वाहन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़े वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में पहले से ही दुुकानदारों ने सड़क और नालों पर अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने खुद को दिखाने के चक्कर में अपनी दुकानों को कब सड़क तक पहुंचा दिया, उन्हें खुद पता नहीं चला। अब ऐसे में सड़क पहले की अपेक्षा काफी संकरी हो गई हैं। इस वजह से सड़कों पर बेवजह का जाम लग रहा है, क्योंकि शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोग, जहां मर्जी होती है वहां अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं और खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। इस दौरान उधर से गुजरने वाले वाहन रास्ता कम होने के कारण जाम में फंस जाते हैं।
----
शहर के गांधी ग्राउंड से छह सड़का को जाने वाले रोड पर सुपर मार्केट है। इसमें सड़क के दोनों ओर दुकानें स्थित हैं। वहीं एक ओर का बाजार सड़क के साथ एक गली के अंदर बना भी हुआ है, इसमें करीब आठ से दस दुकानें हैं। इन दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलता है। इन दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों को पैदल ही जाना पड़ता है। ऐसे में ग्राहक और दुकानदार अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है।
--------
इलाहाबाद बैंक में आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। मुख्य ब्रांच होने के कारण यहां पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। जो हल्के-हल्के बीच सड़क पर आ जाते हैं। इस कारण यहां पर हमेशा जाम लगा रहता है। कई बार पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
----
इंद्राचौक पर कदीर बाजार मौजूद है। यहां पर सड़क काफी चौड़ी है तो फुटपाथ भी है। लेकिन इन पर ठेलों, खोमचो वालों ने कब्जा कर लिया है। जो लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं मजबूरन वे वाहनों को सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। वहीं रोड की दूसरी ओर डॉक्टर की दुकान है, वहां पर आने वाले लोग भी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। दोनों ओर से वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं। जो जाम कारण बनते हैं।
----
क्या कहते हैं लोग
शहर में अतिक्रमण का प्रमुख कारण शहर में बने फुटपाथ हैं। क्योंकि पहले दुकानदार सिर्फ दुकान तक ही सीमित थे, लेकिन फुटपाथ बनने के कारण खरीदारी करने के लिए आए ग्राहक भी मजबूरन सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते है। इस वजह से वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। इन्हीं फुटपाथ के कारण अस्थायी अतिक्रमण शहर में पैदा हुआ है जो जाम का प्रमुख कारण है।
प्रदीप शर्मा, व्यापारी
---
शहर में पहले अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाए। वहीं पार्किंग की सुविधा दी जाए। शहर में पार्किंग स्थल बन जाएगा तो लोग अपने वाहनों को लेकर शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। ऐसे में जाम की समस्या स्वत: ही खत्म हो जाएगी।
-सोहिल गिलानी, व्यापारी
----
यहां पर बन सकती है पार्किंग
गांधी ग्रांउड मैदान के पास, पुराना बस स्टैंड, लावेला चौके के पास।