फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीज की दुकानों पर छापामारी, पांच दुकानों को नोटिस

बीज की दुकानों पर छापामारी, पांच दुकानों को नोटिस

Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
बीज की दुकानों पर छापामारी, पांच दुकानों को नोटिस
बदायूं। कृषि विभाग ने सोमवार को जिले भर में 68 बीजों की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान कई दुकानदार दुकान से भाग खड़े हुए। अनियमितताएं मिलने पर 11 दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। बता दें जिले में खाद की कालाबाजारी और घटिया बीजों की बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते शनिवार को कृषि उप निदेशक के निर्देश पर छापामारी की गई। इससे बीजों की दुकानों पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उप संभागीय अधिकारी प्रसार आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, विनोद कुमार और कृषि रक्षा अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चला कर धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, आदि के नमूने लिए।
विज्ञापन

इस दौरान सभी तहसीलों से 39 नमूने लिए गए। छापे की कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। जिला कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि पंतनगर बीज भंडार और चिराग बीजभंडार, कुंवरगांव की मंजुल बीज भंडार, बालाजी बीज भंडार और ठाकुर बीज भंडार के लाइसेंस निरस्त करने की दुकानों को नोटिस भेजे गए हैं। इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया जांच में जिन दुकानों के सैंपल फेल होंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया जिले में छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed