फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1200 trees will be sacrificed for the widening of the highway

Budaun News: हाईवे के चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेंगे 1200 पेड़

Thu, 01 Feb 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
1200 trees will be sacrificed for the widening of the highway
बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
करीब 1000 से अधिक बिजली के खंभे भी हटाए जाएंगे
विज्ञापन

वन विभाग ने सवा करोड़ तो बिजली निगम ने दिया 12 करोड़ का एस्टीमेट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इसमें 1200 पेड़ और 1000 से अधिक बिजली के खंभे बाधक हैं जिन्हें हटाने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। पेड़ हटाने में करीब सवा करोड़ और खंभे हटाने में करीब 12 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। वन विभाग और बिजली निगम ने इस बाबत एस्टीमेट बनाकर लोनिवि को दे दिया है।
बदायूं से उसावां मार्ग बेहद जर्जर हालत में है। 35 किलोमीटर की इस सड़क के बीच में अलापुर, म्याऊं कस्बा भी पड़ता है। लंबे समय से सड़क के खस्ताहाल होने से तमाम बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग की जाती रही थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव दिया गया जिसके बाद शासन ने सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए एक अरब की धनराशि मंजूर की थी। प्रथम किस्त के रूप में 36 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को जारी की जा चुकी है। धनराशि मिल जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। अभी तक यह सड़क सात मीटर चौड़ी है, लेकिन अब दोनों और डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क और चौड़ी की जाएगी। कुल मिलाकर 10 मीटर सड़क की चौड़ाई हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर कई बार सर्वे किया जिसमें पाया कि बदायूं से उसावां के बीच 35 किलोमीटर की दूरी में सड़क के दोनों ओर लगभग 1000 बिजली के खंभे और 1200 से अधिक पेड़ खड़े हैं। लोक निर्माण विभाग में पेड़ और खंभों को हटाने के लिए वन विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र दिया। उसके जवाब में दोनों विभागों ने उन्हें हटाने के लिए खर्च होने वाली धनराशि का एस्टीमेट बनाकर लोग निर्माण विभाग को दिया है। वन विभाग के मुताबिक पेड़ों को हटाने के लिए करीब सवा करोड़ की धनराशि खर्च होगी, जबकि बिजली के खंबों को हटाए जाने में बिजली निगम ने 12 करोड़ की धनराशि खर्च होना दर्शाया है। प्रभारी डीएफओ समीर ने बताया कि जो पेड़ निर्माण की जद में आ रहे हैं उनको हटवाया जाएगा। वहीं बिजली निगम के एक्सईएन प्रथम हरीश कुमार ने कहा कि खंभों को हटाकर पीछे या फिर अन्य उचित जगहों पर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
बोले लोग
हाईवे के चौड़ीकरण से सभी को लाभ मिलेगा। यह अलग बात है कि चौड़ीकरण और सड़क के पुनर्निर्माण की वजह से हरे पेड़ कटेंगे और बिजली के खंबे अपनी जगहों से हटाए जाएंगे। विभाग को चाहिए कि वह सड़क के चौड़ीकरण के बाद दोनों और नए पौधे लगाए।
-दर्शन, कुंदन नगला
--
लंबे समय से यह सड़क जर्जर है, अब शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पेड़ों को काटने और बिजली के खंभे हटाने से कुछ समय लोगों को दिक्कत होगी, लेकिन भविष्य में लोगों को इसका लाभ ही मिलेगा। हाईवे के चौड़ीकरण से क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा।
-डॉ. पकंज शर्मा, अलापुर

--
इस सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यह सड़क पूरी बन जाएगी। चौड़ीकरण के बीच में पेड़ और बिजली के खंभे आ रहे है। उनको हटाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया है, जिससे जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हो सके।

-मनीष सिंह, एक्सईएन,पीडब्ल्यूडी

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

बदायूुं-उसावां रोड पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed