{"_id":"6a1bdee17ad0eb5aec08d919","slug":"12-year-old-boy-drowns-while-bathing-in-the-ganga-river-in-budaun-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा में नहाने गए 12 साल के बालक की डूबकर मौत, एक घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा में नहाने गए 12 साल के बालक की डूबकर मौत, एक घंटे बाद मिला शव
Sun, 31 May 2026 12:40 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 31 May 2026 12:40 PM IST
सार
बदायूं के कछला क्षेत्र में दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए 12 साल के बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गंगा में गश्त करते गोताखोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं जिले में भीषण गर्मी के बीच गंगा नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ खेलते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लहरों में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हो सका। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कछला क्षेत्र के चंदनपुर गांव के पास से गंगा नदी गुजरती है। रविवार सुबह गांव के 10 से 12 बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। बच्चे पानी में खेल रहे थे, तभी गांव निवासी राहुल तोमर का 12 वर्षीय अभिषेक अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गया। उसे डूबता देख अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद करीब एक घंटे बाद अभिषेक को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए उझानी ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बच्चे अक्सर नदी में नहाने पहुंच जाते हैं, लेकिन गहरे पानी की जानकारी न होने के कारण हादसे हो जाते हैं। हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन