फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में तीन की मौत

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में तीन की मौत

Sat, 16 Feb 2019 08:10 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में तीन की मौत
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर रात किसी बड़े वाहन की मारुति वैन से भिड़ंत हो गई, जिससे वैन के परखचे उड़ गए। हादसे में वैन चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला। हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिचौली निवासी 35 वर्षीय जयसिंह उर्फ राकेश अपनी मारुति वैन लेकर बदायूं शहर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। राकेश वैन चला रहे थे, जबकि उनकी गाड़ी में गांव के ही 60 वर्षीय रामचरन, 55 वर्षीय ज्ञान सिंह, 60 वर्षीय रामनाथ, 45 वर्षीय गिरीश, 40 वर्षीय भगवान सिंह और 35 वर्षीय राकेश पुत्र बाबूराम बैठे थे। गाड़ी मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज क्षेत्र में भोलानाथ मंदिर के नजदीक पहुंची कि उसी समय सामने से आए किसी बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वैन के परखचे उड़ गए। हादसे में वैन चालक राकेश की तुरंत मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से बरेली ले जाते समय रामचरन और ज्ञान सिंह की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का बिसौली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शनिवार दोपहर तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। उसके बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------
तीन लोगों को मौत की नींद सुला गई तेज रफ्तार
ट्रक से टक्कर होने का अनुमान लगा रहे लोग
बदायूं। हालांकि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मारुति वैन को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है, लेकिन लोगों का अनुमान है कि किसी ट्रक ने इसे टक्कर मारी होगी। वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज रही होगी, जिससे इतना जबरदस्त हादसा हुआ। वैन की हालत देखकर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिचौली निवासी जय सिंह उर्फ राकेश अपनी वैन किराये पर चलाते थे। शुक्रवार रात खेड़ा नवादा के नजदीक मैरिज लॉन में उनके करीबी व्यक्ति की बेटी की शादी थी। उसी में सभी लोग शामिल होने गए थे। घायलों की माने तो उन्होंने सिर्फ धमाके की आवाज सुनी थी। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को सड़क पर इधर-उधर गिरा देखा। वाहन किधर से आया और किस ओर चला गया, इसका भी पता नहीं चला। इतना जरूर है कि टक्कर मारने वाले वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे मारुति के परखचे ही उड़ गए।
---------------
सड़क हादसे में गई बाइक सवार की जान
उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम खंडुआ निवासी पप्पू पुत्र महीपाल शुक्रवार देर रात बाइक पर मितरौली गांव से दावत खाकर लौट रहा था। रास्ते में जानकी देवी स्कूल के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस पप्पू को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के चाचा ओमकार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed