फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शाम तक जाम के चंगुल में रहा शहर, लोग हुए परेशान

शाम तक जाम के चंगुल में रहा शहर, लोग हुए परेशान

Mon, 21 Jan 2019 07:17 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
शाम तक जाम के चंगुल में रहा शहर, लोग हुए परेशान
बदायूं। शिक्षकों-कर्मचारियों के आंदोलन का असर शाम तक शहर में जाम के रूप में देखने को मिला। कचहरी तिराहे के साथ ही इंदिरा चौक, पुलिस लाइन और अस्पताल रोड पर बड़ा जाम रहा। हर रोड पर वाहन ही वाहन नजर आए। बहुत से दोपहिया और चार पहिया वाहन वाले गलियों से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन गलियों में भी शाम तक जाम जैसे हालात बने रहे। लिहाजा, ट्रैफिक पुलिस वालों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले भर से मालवीय आवास पर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी पहुंचे। अधिकांशत: अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों से आए। सो उन्होंने कचहरी तिराहे पर हर रोड पर अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। रोड पर आंदोलनकारियों की भारी भीड़ और वाहनों के होने से हर तरफ जाम लग गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कचहरी तिराहे से पुलिस लाइन, इंदिरा चौक, जिला अस्पताल रोड के दोनों ओर वाहनों के फंस जाने से बड़ा जाम लग गया। मुख्य रास्तों पर जाम लग जाने के बाद शहर में कश्मीरी चौराहा, इंदिरा चौक, गद्दी चौक, शिवपुरम, लालपुल आदि पर भी वाहन फंस गए। इसी दौरान शहर के स्कूलों की छु्टटी हुई सो स्थिति और विकट हो गई। स्कूली बच्चों को भी जाम के झाम से परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


लगता है जाम...भागते हैं तब
दरअसल,शहर में जाम की समस्या रोजाना की है। उसकी वजह है कि शहर में हर तरफ से वाहन अंदर आ जाते हैं। परिणामस्वरूप जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि नो एंट्री जोन में वाहनों का प्रवेश कतई नहीं होने दिया जाए तो इस समस्या से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। जाम लगने पर ही ट्रैफिक वाले भागते हैं। बाकी वह इधर-उधर ही घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed