{"_id":"5c409a4ebdec2273182aa8aa","slug":"11547737678-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान-सचिव की बिना मर्जी के रातोंरात डलवा दिया खडंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान-सचिव की बिना मर्जी के रातोंरात डलवा दिया खडंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। बीधानगला में बगैर ग्राम प्रधान की सहमति के ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़ंजा डलवा दिया गया। उसके आसपास की जमीन के पट्टे दिलाए जाने का कई ग्रामीणों को झांसा दिया गया। इससे नाराज गांव के दर्जनों लोगों ने रोजगार सेवक की शिकायत खंड विकास अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव के अलावा कई अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रोजगार सेवक ने पंचायत की जमीन पर नियम विरुद्ध बिना प्रधान और सचिव की सहमति के रातोंरात खड़ंजा डलवा दिया है। इसके आसपास ग्राम पंचायत की जमीन है। कुछ लोगों को इस बात का झांसा दिया गया कि खड़ंजा बन जाने के बाद उस ग्राम पंचायत की जमीन पर पट्टे आवंटित करा दिए जाएंगे। प्रधान ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
------------------
यदि रोजगार सेवक ने ऐसा किया है तो गलत है। इस मामले की जांच एडीओ पंचायत और जेई से कराई जाएगी। प्रधान ने कार्यालय में इसकी शिकायत की है। जानकारी मिलने पर जांच के आदेश कर दिए हैं। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- शंकर लाल पाल, बीडीओ आसफपुर