फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बोर्ड की बैठक में हंगामा, गाली-गलौज के साथ हुई धक्का-मुक्की

बोर्ड की बैठक में हंगामा, गाली-गलौज के साथ हुई धक्का-मुक्की

Thu, 10 Jan 2019 11:15 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में हंगामा, गाली-गलौज के साथ हुई धक्का-मुक्की
बोर्ड की बैठक में हंगामा, गाली-गलौज के साथ हुुई धक्का-मुक्की
विज्ञापन

वजीरगंज। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। कई बार चेयरमैन और सदस्य आमने-सामने आ गए। जमकर नोकझोंक हुई और गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। विवाद बढ़ने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर और सहयोगी भी सदन में आ गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद बाहरी लोगों में अफरातफरी मच गई। कई प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद अध्यक्ष सदन से उठकर चलीं गईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष शमां परवीन के पति और सदस्यों में रामलीला मैदान पर हो रहे निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को जब नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुरू हुई तो हंगामा होने लगा। सात प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद जैसे ही वार्ड संख्या छह की सदस्य ज्योत्सना कौर ने रामलीला मैदान पर हो रहे निर्माण का मुद्दा उठाया तो अध्यक्ष उठकर चलने लगीं। उनका कहना था कि यह प्रस्ताव एजेंडे में नहीं हैं, लिहाजा इस पर चर्चा नहीं होगी। उनकी बात सुनकर कई सदस्य हंगामा करने लगे। स्थिति गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। अध्यक्ष और सदस्य एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। हंगामा होते देख बाहर खड़े अध्यक्ष के देवर आले अहमद और कुछ अन्य समर्थक सदन में घुस आए। इस पर मामला और गर्म हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई तब अंदर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। चेयरमैन के चले जाने के बाद कई सदस्यों ने ईओ शिवलाल राम से कार्यवाही रजिस्टर में रामलीला मैदान पर हो रहे निर्माण और 29 वर्ष का किराया जमा कराने का प्रस्ताव दर्ज कराया। ज्योत्सना कौर ने अध्यक्ष के देवर आले अहमद व सहयोगी सावर नूर और कबीर के खिलाफ धक्कामुक्की और गाली गलौज करने की तहरीर दी है। एसओ संजय सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
धक्का-मुक्की और गाली गलौज के आरोप झूठे हैं। रामलीला मैदान पर हो रहे विवादित निर्माण के प्रस्ताव को ज्योत्सना कौर जबरन पारित कराना चाह रही थी जो कि हमारे एजेंडे में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शमां परवीन, नगर पंचायत अध्यक्ष
---------------
अगर पुलिस ने मेरे साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगी।
-ज्योत्सना कौर, सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed