फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अंजलि, रागिनी और संगीता प्रथम

अंजलि, रागिनी और संगीता प्रथम

Mon, 31 Dec 2018 10:03 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अंजलि, रागिनी और संगीता प्रथम
अंजलि, रागिनी और संगीता प्रथम
विज्ञापन

बदायूं। नए साल के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका प्रतिभा सिंह के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में कक्षा छह में छात्रा अंजलि, सात में रागिनी और आठ में संगीता ने प्रथम स्थान पाया। जबकि छात्रा सलौनी, अंजलि और संजना ने द्वितीय, सुहानी, दामिनी और राखी ने तृतीय स्थान पाया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत किया। शिक्षिका संगीता रस्तोगी, शिक्षक राजीव कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
----------------------
अदिति और राधा ने बनाए सबसे सुंदर कार्ड
उझानी। बीआर अंबिएंट पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। अदिति और राधा ने प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिता स्कूल के प्रबंधक शीलचंद्र यादव की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्य वंदना जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जूनियर वर्ग में अदिति सागर प्रथम, अवनी द्वितीय और छाया ने तृतीय स्थान पाया, जबकि सीनियर वर्ग में राधा को प्रथम, सौम्या को द्वितीय और शिवानी को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक, प्रधानाचार्य और डायरेक्टर अरुण यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इधर, रजत विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने नये साल की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रजत गुप्ता, मीरा देवी, मनोज यादव, प्रियंका मिश्रा और रवींद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-----
बिल्सी के स्कूलों में भी बच्चों ने बनाए नए साल के कार्ड
बिल्सी। नगर के सिटी हार्ट मेन जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ के अरुण कुमार-प्रथम, हर्ष राठौर-द्वितीय एवं कक्षा छह की सोजल सागर को तृतीय स्थान दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि चंद्र वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, रेनू सक्सेना, साक्षी माहेश्वरी, अनामिका सक्सेना, नेहा देवल, ऋतु माहेश्वरी, सुगम, सौरभ आदि मौजूद रहे। इधर नगर की अंसारी कॉलोनी स्थित कादरी पब्लिक स्कूल में भी कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य टीपी सिंह ने बच्चों के इस कार्य की सराहना करते हुए नव वर्ष की बधाई दी। इस मौके पर मालती, विनीता शर्मा, स्नेह लता, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed