{"_id":"5c2a0705bdec2256da22fe06","slug":"11546258181-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में क्रम से नहीं होंगे सीटिंग प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में क्रम से नहीं होंगे सीटिंग प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का खेल रोकेगा बार कोड
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार शासन की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इससे नकल माफिया पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड अंकित किया गया है, साथ ही परीक्षाओं में सीटिंग प्लान भी क्रम से नहीं होगा।
बोर्ड परीक्षा में कई बार सवाल उठ चुके हैं कि कुछ केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन कराई गई, लेकिन बाद में उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का खेल हो गया। इसकी शिकायत शासन को भी मिली थी। ऐसे में इस पर रोक लगाने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड डाला जा रहा है। इससे इन्हेें बदलने का क्रम रुक सकेगा। ये कोड परीक्षार्थियों को उपस्थिति पंजिका पर दर्ज करना होगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करते समय अपनी उत्तर पुस्तिका का क्रमांक भी उस पर दर्ज करेगा। इसकी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक को दी गई है। जिस क्रमांक का परीक्षार्थी गैरहाजिर होगा, उसकी उत्तर पुस्तिका उसकी सीट पर रखी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने से पूर्व ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं एकत्र कर जानकारी बोर्ड को दी जाएगी।
------------------
दो सौ मीटर दूर रहेगा प्रबंध तंत्र
परीक्षा के दौरान इस बार विद्यालय प्रबंध तंत्र का कोई व्यक्ति परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर के दायरे में प्रवेश नहीं कर सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इसे स्पष्ट कर दिया गया है। ऐसा करने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
-----------
शासन की ओर से जो निर्देश दिए हैं, उनके बारे में प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को बताया जा रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाए।
- राममूरत, डीआईओएस