{"_id":"5bfea63cbdec2241b770fb5a","slug":"11543415356-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल खत्म हो जाएगा मिनी कुंभ मेला ककोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल खत्म हो जाएगा मिनी कुंभ मेला ककोड़ा
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला ककोड़ा। ऐतिहासिक मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का समापन 30 नवंबर को हो जाएगा। मेले में अब चंद दुकानें ही बचीं हैं। जहां पर स्थानीय लोग ही खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को ककोड़ देवी से गई झंडी को भी दोबारा मंदिर पर पहुंचाया जाएगा।
16 नवंबर से मेला ककोड़ा चल रहा है। 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान हुआ था। मेला का समापन 30 नवंबर को होगा। अब मेले में मुख्य मार्ग पर धूल ही उड़ रही है। अधिकतर मेला पूरी तरह से सिमट गया है। चंद दुकानें ही रह गईं हैं। उन दुकानों पर स्थानीय लोग ही घरेलू सामान की खरीदारी कर रहे हैं। खेत मालिक भी मेला क्षेत्र को जोत कर गेहूं की बुवाई की तैयारी करने लगे हैं। मेला में पुलिस बल रात में लगातार गश्त कर रहा है। 30 नवंबर के बाद मेला से पुलिस की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इसलिए पुलिस ने भी दुकानदारों से कह दिया है कि वे अपनी दुकानें हटा लें। मेला स्थल से ककोड़ देवी मंदिर को भी झंडी उसी दिन जाएगी।