{"_id":"59c552d44f1c1b98688b5f43","slug":"11506104020-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के अन्नदाताओं को लाभ पहुँचाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के अन्नदाताओं को लाभ पहुँचाएगी सरकार
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार ने फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत दो हजार किसानों को प्रमाण पत्र वितरित गए, जिससे उनके चेहरों की मुस्कान छलक उठी। किसान इसे पाकर बेहद खुश दिखाई पड़े। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी में ऋण मोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने किसानों को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि किसी उत्तर प्रदेश सरकार ने आजादी के बाद पहली बार ऐसा ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाए। किसान खुश तो देश खुश का महत्व समझाते हुए कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार उनके हित के लिए और अधिक योजनाओं का निर्माण कर रही है, जिसके तहत भविष्य में किसानां को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही और भी अधिक व्यवस्थाएं उनको प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में बिल्सी विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग को अपने साथ लेकर चल रही है, इसी लिए प्रधानमंत्री जी ने नारा दिया है सबका साथ-सबका विकास। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।