{"_id":"5cdefe01bdec22074f08d12b","slug":"111558117889-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की मालवीय आवास पर हुई पंचायत में किसानों की कई समस्याओं को उठाया गया। मंडल अध्यक्ष सोहनपाल ने कहा कि भाकियू की महापंचायत हरिद्वार में होगी। जिसमें गन्ना समेत किसानों की सभी समस्याओं को उठाया जाएगा। गेहूं क्रय केंद्रों पर हो रहे किसानों के शोषण को यदि बंद नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। वक्ताओं ने कहा कि सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाए और उन्हें एक समान पेंशन दी जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिले की यदू शुगर मिल ने अभी तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया है। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। तत्काल भुगतान किया जाए। पंचायत किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह पटेल, संजीप पटेल, राशिद अल्वी, श्यामवीर, शबीना सायरा शामिल रहीं। इधर, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बाबट में हुई बैठक में गन्ना किसानों के भुगतान को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेशाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने कहा कि चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का अभी तक भुगतान नहीं किया है। जबकि शासनादेश के मुताबिक हर हाल में 15 दिन में हो जाना चाहिए। हरिद्वार में नौ जून से होने वाली महापंचायत में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया गया। बैठक में उदयवीर सिंह पटेल, श्रीपाल, दुर्गपाल आदि मौजूद रहे।