फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कृषि वैज्ञानिक आरपी सिंह को मिला इंटरनेशनल फेलो पुरस्कार

कृषि वैज्ञानिक आरपी सिंह को मिला इंटरनेशनल फेलो पुरस्कार

Fri, 26 Apr 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक आरपी सिंह को मिला इंटरनेशनल फेलो पुरस्कार
उझानी (बदायूं)। नई दिल्ली में सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और न्यू ऐज मोबिलाइजेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में कृषि उत्पाद, गुणवत्ता और उपलब्ध संसाधन विषय पर अपने विचार रखकर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने इंटरनेशल फेलो पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल फैलो पुरस्कार पाने वाले कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने संगोष्ठी में खेती के जरिए किसानों की आमदनी को लेकर भी अपना पक्ष रखा था। कृषि उत्पाद और गुणवत्ता पर उनके अलावा कई और वैज्ञानिकों ने भी विचार रखे लेकिन डॉ. सिंह के विचारों को तथ्यपरक बताया गया। कृषि वैज्ञानिक सिंह को इंटरनेशनल फेलो पुरस्कार नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेएस सिंधु, संस्था के डायरेक्टर विजेंद्र सिंह और प्रोफेसर गयाप्रसाद ने दिया। कृषि वैज्ञानिक सिंह इससे पहले यंग साइंटिस्ट ऑफ द ईयर, जीसीएस फैलो अवार्ड, बेस्ट केवीके साइंटिस्ट अवार्ड के अलावा ओपी धामा मेमोरियल अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। पुरस्कार पाकर वह गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे तो वैज्ञानिकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed