{"_id":"5c4b2dd1bdec22521331f912","slug":"111548430801-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बॉक्स में आए करंट से गाय की मौत, कई लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बॉक्स में आए करंट से गाय की मौत, कई लोग बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स में करंट आ जाने से चपेट में आई गाय की मौत हो गई। करंट आ जाने से अफरातफरी मच गई। भीड़ लग जाने पर पुलिस मौके पर आ गई। बिजली महकमे के कर्मचारियों ने आकर सप्लाई को बंद कराया गया। गाय की मौत होने से लोगों में काफी गुस्सा भी था।
शुक्रवार को बरसात हुई। सड़कों पर पानी भर गया। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे बरेली रोड स्थित सर्वोदय नगर में अंडरग्राउंड केबल के लगे बॉक्स में करंट आ गया। इसी बीच बॉक्स के पास से गुजर रही गाय उसकी चपेट में गई। गाय की तुरंत ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने यह देखा तो उन्होंने उपकेंद्र वालों को सूचना दी। खबर मिलने पर जवाहरपुरी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मीं आ गए। लोगों का कहना था कि कई दिनों से बॉक्स में करंट आ रहा था, लेकिन विभाग वाले ध्यान नहीं दे रहे थे। बोले-कई लोग भी बाल-बाल बच गए। पुलिस के सूचना देने के बाद बिजली महकमे के कर्मचारी भी आ गए। सप्लाई को बंद कराया गया। पुलिस के समझाने के बाद लोग घरों को गए।