फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक रैली निकाल, दिया कमल संदेश

बाइक रैली निकाल, दिया कमल संदेश

Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल, दिया कमल संदेश
बदायूं। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई। रैली में बदायूं, बिल्सी, बिसौली, सहसवान और गुन्नौर के कार्यकर्ताओं पहुंचे।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष/ राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा ने पूरे उप्र की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ लोकसभा चुनाव का आगाज किया है। कार्यकर्ताओं को देखकर लगता है कि यह सभी कार्यकर्ता बदायूं लोकसभा सीट से सपा-बसपा को ध्वस्त करके कमल का फूल खिलाने के लिए एकत्र हुए हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, प्रदेश की जनता ने उसे उखाड़ फेंकने का काम किया है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर बदायूं लोकसभा में कमल का फूल खिलाने का काम करना है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी, योगी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। सभा का संचालन जिला महामंत्री/ बाइक रैली संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


अधिकतर दिखे बिना हेलमेट के बाइक चलते
भाजपा की कमल संदेश यात्रा में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में ज्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आए। हालांकि प्रमुख नेताओं समेत विधायक और पार्टी के कई पदाधिकारियों ने हेलमेट लगा रखा था। इसे लेकर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य का कहना था कि पार्टी नेताओं ने हेलमेट के लिए कार्यकर्ताओं को शुरू से ही प्रेरित किया था, कुछ कार्यकर्ता जल्दबाजी में हेलमेट साथ नही लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कमल संदेश बाइक रैली में बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार, बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वागीश पाठक, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित पाठक, शारदेंदु पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, मुनीश अग्रवाल, आशीष शाक्य, सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।

 
विधायक की अगुवाई में आंवला पहुंची भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली
दातागंज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया की अगुवाई में कमल संदेश बाइक रैली निकाली। दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मैमोरियल इंटर कॉलेज ढ़िलवारी से बाइक रैली शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आंवला को रवाना हुई। रैली में रिशु सिंह, पालू सिंह, गोपाली सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed