{"_id":"5aad11c24f1c1b8c778b6293","slug":"111521291714-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, नदी में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, नदी में गिरने से महिला की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल पार करने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर पुल से नीचे जा गिरी। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी शांति स्वरूप गुप्ता, पत्नी 48 वर्षीय सरला गुप्ता को दवा दिलाने के लिए शनिवार सुबह उझानी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज गए थे। पत्नी को हल्का बुखार था। वहां से घर लौटते समय बड़े सरकार की दरगाह के पास पुल पार करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। उन्होंने किसी तरह बाइक तो संभाल ली, लेकिन बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी उछलकर पुल के नीचे सोत नदी में सूखे में जा गिरीं। पत्नी को गिरता देख शांतिस्वरूप घबरा गए, उनकी जोर से चीख निकल गई। वह बाइक छोड़कर दौड़ते हुए पुल के नीचे पहुंचे और पत्नी को गोद में उठा लिया। मगर तब तक सरला की मौत हो चुकी थी। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई सत्य सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाला और जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। सरला के एक बेटा अंकित और बेटी विशाखा हैं।