{"_id":"5a411bac4f1c1b6e468bc97b","slug":"111514216364-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं डिपो की अनुबंधित बस में धुआं उठा, यात्री भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं डिपो की अनुबंधित बस में धुआं उठा, यात्री भागे
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर से बरेली जा रही एक अनुबंधित बस में धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बरेली में लाल फाटक के पास हुई घटना के बाद मुसाफिर भाग निकले। हालांकि अधिकारी इसे क्लिच प्लेट स्लिप होने की मामूली खराबी मान रहे हैं।
शाम छह बजे करीब बदायूं से बरेली को रवाना हुई अनुबंधित बस संख्या यूपी 24एम 1800 में प्लास्टिक तार जलने की दुर्गंध आ रही थी। इस पर यात्रियों ने देखा कि बदबू बस के इंजन की ओर से आ रही थी। उन्होंने इस बारे में चालक व परिचालक को आगाह किया पर उन्होंने गौर नहीं दिया। बस की स्पीड भी धीमी हो गई थी। बस जैसे ही बरेली में लाल फाटक के पास पहुंची, उसके इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। इससे मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। खुद चालक और परिचालक भी कूदकर भाग निकले। वहां से बरेली तक लोग दूसरे वाहनों में बैठकर गए। इस बारे में एआरएम राजेश कुमार ने जानकारी करके बताया कि बस की क्लिच प्लेटें खराब हुई थीं। इंजन से धुएं की बात गलत बताई जा रही है। दरअसल यात्री परिचालक से किराया वापस मांग रहे थे जबकि परिचालक दूसरी बस में बैठाने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर विवाद के बाद शोर मचा दिया गया।