फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन माह से लापता बालक का नहीं लगा सुराग

तीन माह से लापता बालक का नहीं लगा सुराग

Wed, 11 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
तीन माह से लापता बालक का नहीं लगा सुराग
क्राइम सीन
दातागंज। तीन माह पहले बहला-फुसलाकर घर से ले गए बालक का अब तक पता नहीं चल सका है। बालक के ताऊ ने इसकी सूचना दातागंज कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने बालक को ककराला के एक ठेकेदार को दे दिया, जिसका धंधा गुजरात में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला निवासी हरिभान सिंह ने बताया कि उनके भतीजे 14 वर्षीय संजू पुत्र राममोहन सिंह को गांव का ही एक व्यक्ति 28 जून को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। उन्होंने इसकी सूचना अगले दिन ही कोतवाली पुलिस को दी। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बताया कि संजू आज तक घर नहीं लौटा है,जबकि आरोपी क्षेत्र में ही घूम रहा है। दो दिन पहले उन्होंने उक्त व्यक्ति से जब संजू के बारे में पूछा तो उसने गाली-गलौज की। हरिभान सिंह ने बताया कि आरोपी ज्यादातर खुनक गांव में रहता है। उसने कहा था कि संजू को ककराला के एक ठेकेदार को दे दिया है। उसने उसे गुजरात में एक फैक्ट्री में काम पर लगा दिया है। पुष्टि करने पर ठेकेदार ने भी दिवाली से पूर्व उसके वापस आ जाने की बात कही थी। लेकिन अब वह फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। बच्चे को वापस करने के संबंध में कहने पर आरोपी व्यक्ति और ठेकेदार टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सिंह का कहना है कि आरोपी व्यक्ति बालक को घर से बुलाकर ले गया था। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। उसने बालक को जल्द वापस लाने की बात कहीं थी तब परिवार वाले संतुष्ट थे। अब अगर वह उनके पास आते हैं तो गुजरात पुलिस भेजकर बालक को वापस कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed