फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11-year-old arrived to testify in the case of Ram Gopal

11 साल पुराने मामले में गवाही देने पहुंचे रामगोपाल

Wed, 19 Aug 2015 07:21 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 19 Aug 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
11-year-old arrived to testify in the case of Ram Gopal

विज्ञापन
 सपा महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव 11 साल पुराने एक मामले में गवाही देने बुधवार को एडीजे प्रथम प्रमोद कुमार की कोर्ट में पेश हुए। मामले में नामजद डीपी यादव को कोर्ट सितंबर 2009 में बरी कर चुका है। दो अन्य आरोपियों रामवीर और मानिक उर्फ मनका को पहचानने से रामगोपाल यादव  ने इंकार कर दिया। कोर्ट ने सुनवाई को अगली तारीख 10 सितंबर निर्धारित की  है।
रामगोपाल यादव ने 2005 का चुनाव संभल लोकसभा से लड़ा था। उनके खिलाफ डीपी यादव चुनाव मैदान में थे। चुनाव के दौरान रामवीर, मानिक  उर्फ मनका निवासी हिरौनी थाना रजपुरा और डीपी यादव के खिलाफ धारा 147,  148, 149 और 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया था। ये घटना चुनाव के समय ही 10 मई 2004 की बताई  गई थी। 10 सितंबर 2009 को तत्काीन एडीजे अष्टम ने डीपी यादव को बरी कर  दिया था। मामले में रामवीर और मानिक उर्फ मनका आरोपी बचे थे। रामगोपाल यादव की गवाही होनी थी। बुधवार को रामगोपाल यादव कोर्ट में गवाही देने को पेश हुए। रामगोपाल से जिरह सरकारी वकील मिर्जा राशिद बेग ने की। बयान दर्ज  कराने के बाद वह बदायूं से रवाना हो गए।
विज्ञापन

------

प्रोफेसर रामगोपाल का बयान
मैं  उस दिन बबराला टीसीएम में मौजूद था। मुझे उस दिन सूचना मिली उसमें केवल डीपी यादव का नाम था। अन्य किसी व्यक्ति का नाम। नहीं बताया गया। यह सही है  कि दरोगा जी को मैंने अपने बयान में डीपी यादव का नाम बताया था, अन्य किसी  का नाम नहीं बताया। मैं अभियुक्त रामवीर व मानिक को व्यक्तिगत रूप से नहीं  जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed