फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   11 roads of Dataganj will be repaired, relief will be provided

Budaun News: दुरुस्त की जाएंगी दातागंज की 11 सड़कें, मिलेगी राहत

Mon, 16 Feb 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
11 roads of Dataganj will be repaired, relief will be provided
बदायूं। नगर पालिका क्षेत्र दातागंज के विभिन्न वार्डों की खराब 11 सड़कों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका परिषद दातागंज की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़कें बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, दातागंज नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 11 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। लंबे समय से इन सड़कों की हालत खराब थी। बरसात के दिनों में जलभराव और गड्ढों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की ओर से लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। स्वीकृत सड़कों में उमाशंकर शर्मा के मकान से बब्लू के मकान तक, ब्रजेश के मकान से जगपाल के मकान तक, सत्यवीर के मकान से अनुज शर्मा के मकान तक, नन्हेलाल के मकान से मुकेश सक्सेना के मकान तक, प्रकाश के मकान से गंगाप्रसाद के मकान तक, ओमकार के मकान से रामअसरे तक, रघुवीर के मकान से जौहरी के मकान तक, भगवानदास से नीरज राठौर के मकान तक, रबड़ी प्रधान के आवास से विशाल सक्सेना के मकान तक और प्रेमपाल से खिलौना के मकान तक की कुल 11 सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed