{"_id":"5c69ab05bdec224bc62b5a0f","slug":"101550428933-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कई जगहों पर पाकिस्तान के पुतले फूंककर गुस्से का इजहार किया गया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने मालवीय आवास पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, वागीश पाठक, प्रशांत पटेल, दीपमाला गोयल, आकाश वर्मा, अशोक भारती, हरप्रसाद सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संस्था शेरनी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. लता मिश्रा, माधुरी, आशा आदि मौजूद रहीं। स्मृति वंदन संस्था के तत्वावधान में सांसद धर्मेंद्र यादव ने शहीद स्थल पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का श्रद्धांजलि दी। प्यारेसिंह, भानुप्रकाश, अंनगपाल आदि मौजूद रहे। मीरा जी की चौकी से कैंडल मार्च निकाला गया। किशोर कश्यप, हिमांशु कठेरिया, संजीव सागर आदि मौजूद थे।
इस्लामनगर। चेयरमैन निशात मुशाहिद के नेतृत्व में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कल्पना गुप्ता, स्मिता, पूजा गुप्ता, निधि गुप्ता, राजरानी गुप्ता, कांता कुमारी गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बे में युवाओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। ग्राम पस्तोर, करकटपुर, निजामपुर, ब्योली आदि गांवों में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेयरमैन पति एवं पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने काली पट्टी बांधकर नगर में रैली निकाली।
उसावां। भाजपा कार्यकर्ता व युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। रणधीर सिंह, डी के गुप्ता, ध्रुव सिंह, विनोद कुमार, धनमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
उसहैत। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सतीश चंद्र गुप्ता, पवन मिश्रा, राजू गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, मुरारी लाल, सचिन गुप्ता धीरज गुप्ता आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। विधायक आरके शर्मा के प्रतिनिधि शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकाला और अंबियापुर चौराहे पर पुतला फूंका। दीपक माहेश्वरी ने कैंडल मार्च निकाला। जैन समाज द्वारा भी कैंडल मार्च निकाला गया।
बिसौली। नगर पंचायत मुड़िया में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर जवानों को श्रद्धांजलि दी। राजेश राणा, गर्वित मिश्रा, दीपक मिश्रा, भुवनेश मिश्रा, अमित शर्मा, सोनू मिश्रा, दुष्यंत मिश्रा आदि मौजूद रहे। परसिया गांव में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
उघैती। थाने के सामने लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। गांव मेवली में चल रही रामकथा में आचार्य शिवशंकर भारद्वाज ने कथा से पहले दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। मनोज पाराशरी, बॉबी शर्मा, भूशंकर, अजीत पालीवाल, गुड्डू गुप्ता, जुनेन्द्र कश्यप, राजीव पाठक, सतीश पाराशरी, धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।