फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गला दबाकर हुई थी कन्हई की हत्या, फिर फंदे लटकाई लाश

गला दबाकर हुई थी कन्हई की हत्या, फिर फंदे लटकाई लाश

Thu, 29 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर हुई थी कन्हई की हत्या, फिर फंदे लटकाई लाश
फोटो--3
विज्ञापन


गला दबाकर हुई थी कन्हई की हत्या, फिर फंदे पर लटकाई लाश
लखनपुर गांव के जंगल में पेड़ पर लटकी मिली थी लाश
परिजन पहले से जता रहे थे हत्या की आशंका, दी थी पुलिस को तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के जंगल में पेड़ पर लटके मिले किशोर की गला दबाकर हत्या की गई थी। परिवार वाले पहले से इसकी आशंका जता रहे थे। इस संबंध में उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी थी परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी दर्ज की थी। गुरुवार दोपहर पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि बाद में किशोर के शव को लटकाया गया।
करीब 17 वर्षीय कन्हई पुत्र पप्पूलाल नौ नवंबर 2018 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार वालों की माने तो शाम करीब छह बजे परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे। उसी समय आमगांव निवासी युवक लखनपुर के एक युवक के साथ आया था। दोनों लोग कन्हई को गांव में घूमने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए। उसके बाद कन्हई का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन गांव का अन्य युवक कन्हई का मोबाइल लेकर उनके घर पहुंचा। मां भगवान देवी ने उससे कन्हई के बारे में पूछा लेकिन वह कोई जवाब दिए लौट गया। देर शाम तक कन्हई घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे ले जाने वाले दोनों युवकों से इस बारे में पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने इस पर कहा था कि कन्हई दो एक दिन में लौट आएगा। दोबारा पूछा तो उन्होंने गाली गलौज कर दी। इस पर भगवान देवी ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, परंतु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार शाम गांव के कुछ बच्चे जंगल में बकरियां चराने गए। तभी उन्होंने कन्हई का शव गन्ने के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। इसकी सूचना पर परिवार वाले, गांव के दर्जनों लोग और पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार दोपहर पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या बताई गई है। इससे माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने बाद में शव को लटकाया होगा। पुलिस ने शव परिवार वालों के हवाले कर दिया है। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। चूंकि शव फंदे पर लटका मिला था, इससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। बाकी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed