{"_id":"5bf9522ebdec2241c54d0874","slug":"101543066158-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युवा संसद’ कार्यक्रम में होगा युवाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवा संसद’ कार्यक्रम में होगा युवाओं का सम्मान
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से देशभर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे यूपी में छह क्षेत्रों में कार्यक्रम होगा। ब्रजक्षेत्र का कार्यक्रम 30 नवंबर को बरेली में होगा। इसमें हर जिले से 50 युवा शामिल होंगे।
भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री गोपाल शर्मा ने शनिवार को शहर के एक मैरिज हॉल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि ये कार्यक्रम ऐसे युवाओं के लिए है जो जिले में किसी न किसी स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं या वे लोगों के आइकॉन हैं। यह जरूरी नहीं हैं कि ये युवा किस पार्टी या विचारधारा से संबंध रखते हैं। जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा कि पदाधिकारियों द्वारा ऐसे युवाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिनको कार्यक्रम में ले जाएंगे। ऐसे युवाओं को उनके घर-घर जाकर आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे वहां पर अपने विचारों को लोगों से साझा करें। ऐसी प्रतिभाओं को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो की ओर से उज्जवल रस्तोगी, अग्रवीर गुर्जर, पीयूष आदि मौजूद रहे।