{"_id":"5b294ad74f1c1b95598b5194","slug":"101529432791-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय...कब मिलेगी इस गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय...कब मिलेगी इस गर्मी से निजात
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-20,21
हाय...कब मिलेगी
इस गर्मी से निजात
धोखा देकर चले जाते हैं बादल, मार्केट पर भी पड़ रहा है गर्मी और धूप का असर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि जरूरतमंद लोग ही दोपहर के वक्त घरों से निकलते हैं। गर्मी का असर मार्केट पर साफ देखने को मिल रहा है।
सोमवार की शाम को आंधी आई। कई बार काले बादल भी छाए लेकिन हवा के साथ वह गायब हो गए। सोमवार को मौसम कुछ सही रहा, लेकिन मंगलवार को दिन निकलते ही तेज धूप थी। समय के बढ़ते ही आकाश से आग सी बरसने लगी। दोपहर 12 बजे के आसपास गर्मी पूरे चरम पर पहुंच गई। जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जो लोग काम से घरों से निकले थे वे पूरी तरह से कपड़ों से ढके हुए थे। जिला मुख्यालय को किसी काम आए लोग पेड़ के नीचे बैठे देखे गए।
गर्मी से हलकान हो चुके राहगीरों की भीड़ हैंडपंपों पर भी लगी देखी गई। कई स्थानों पर लोगों ने प्याऊ लगा रखे हैं वहां पर लोग शीतल जल पीकर गर्मी से राहत ले रहे हैं। यहीं नहीं गर्मी और तेज धूप का असर मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि लोग खरीदारी को कम आ रहे हैं। शाम को जरूर लोग मार्केट को आते हैं।
विज्ञापन
इंसेट-
गर्मी के इस मौसम में बच्चों को खुले में बिकने वाली चीजों को न खिलाएं। साथ ही धूप में निकले तो पूरे कपड़े पहनें होना चाहिए।
- डॉ.शरद गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ