{"_id":"5b1838364f1c1b214d8b509f","slug":"101528313910-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वीं कक्षा में सोहित ने प्रदेश में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वीं कक्षा में सोहित ने प्रदेश में पाया पहला स्थान
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-06 बीडीएन 18-
12 वीं कक्षा में सोहित ने
प्रदेश में पाया पहला स्थान
मुख्यमंत्री ने सोहित से की बात, दिया आर्शीवाद
10 वीं में प्रियंका रही प्रदेश में तीसरे स्थान पर
उप्र संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बुधवार को उप्र संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें 12वीं कक्षा में 600 में से 525 अंक प्राप्त कर सोहित गुप्ता ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 10 वीं में प्रियंका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य तीन बच्चे भी प्रदेश की टॉप टेन सूची में नाम शामिल होने में कामयाब रहे।
ऐसा पहली बार हुआ है कि जब संस्कृत बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड की तर्ज पर रिजल्ट की घोषणा की गई है। इससे पूर्व मैनुअल तौर रिजल्ट घोषित होता रहा है। लेकिन प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑन लाइन रिजल्ट की घोषणा की है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परिणाम को घोषित किया। रिजल्ट घोषित होते ही यहां पर मौजूद छात्रों में हर्ष छा गया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सोहित को आशीर्वाद दिया। उन्होंने संस्कृत बोर्ड से 12 वीं करने वाले सोहित ने 600 में से 525 अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने क वर्ग साहित्य, ख वर्ग विज्ञान के अतिरिक्त अंग्रेजी सहित तीनों विषय में 525 अंक प्राप्त हासिल किए। वहीं दसवीं में प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रियंका मिश्रा रही। उन्होंने पांच सौ में से 450 अंक प्राप्त किए हैं। इनके अलावा 10वीं में अग्रिम गुप्ता ने 448 अंक प्राप्त किए हैं। इधर 12वीं में केशव मिश्र ने 519, आयुष गुप्ता ने 517 अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज विद्यापीठ प्रधानाचार्य, प्रभारी डीआईओएस / जीआईसी प्रधानाचार्य रनवीर सिंह मौजूद रहे।
----
वर्जन.....
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने रिजल्ट घोषित किया है। इसमें उन्होंने 12 वीं कक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले सोहित से बात की। सोहित ने संस्कृत में मुख्यमंत्री से वार्ता की। जिससे पर उन्होंने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
-रनवीर सिंह, प्रभारी डीआईओएस बदायूं