{"_id":"5943d9804f1c1be61c8b464b","slug":"101497618816-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग की क्लॉस में दिए शारीरिक मजबूती के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग की क्लॉस में दिए शारीरिक मजबूती के टिप्स
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
योग दिवस से पहले लोगों को रिहर्सल कराने के साथ उन्हें टिप्स देने में जुटे प्रशिक्षकों ने शुक्रवार को आसन लगाने की प्रक्रिया समझाई। बच्चों को भी योग का बोध कराया गया। समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। उस दिन डीएम और एसएसपी के साथ कई अफसर भी पहुंचेंगे।
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटे दिल्ली की संस्था के प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव और सहायिकाओं में सुशीला विश्वास और अनीता ने शिविर में जुटे गणमान्य नागरिकों समेत महिलाओं और बच्चों को कई तरह के आसन लगाने का रिहर्सल कराया। करीब 20 दिन से चल रहे शिविर में रोजाना ही योग के गुर सिखाए जा रहे हैं। लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने से जुड़े योग के आसनों के बारे में भी समझाया गया। प्रशिक्षक ने बताया, समापन पर करीब पांच हजार लोग योग करके इसे बढ़ावा देने का संकल्प भी लेंगे। इसके अलावा भगवान दास पैलेस में भी योग दिवस पर महिला पतंजलि योग समिति की ओर से विशेष आयोजन प्रस्तावित है। आयोजक मंडल के मुखिया किशनचंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर का आगाज 18 जून को होगा। तीनों दिन योग प्रशिक्षिका श्वेता छाबड़ा लोगों को योगासन लगाने की कला सिखाएंगी। इसके लिए पैलेस में शुक्रवार के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।