फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10.65 million of financial irregularities in the rural fund

ग्राम पंचायत निधि में 10.65 लाख की वित्तीय अनियमितताएं

Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीपीआरओ का दो सचिवों के लिए कारण बताओ नोटिस
उसावां ब्लाक की ग्राम पंचायत रिजौला का मामला

 ब्लॉक उसावां की ग्राम पंचायत की निधि में 10.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के दो सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

ग्राम पंचायत रिजोला की निधि से ग्राम पंचायत सचिव रहते हुए राजेश कुमार और नेम सिंह ने लाखों रुपये के कार्य कराए। जिला पंचायत राज अधिकारी से कामों में वित्तीय अनियमितता करके ग्राम निधि में गबन की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कराई। डीपीआरओ के मुताबिक, जांच में पाया गया कि 22 जनवरी 2016 से आठ फरवरी 2016 और छह मार्च से 17 जून 2016 के बीच करीब 10.65 लाख रुपये के काम कराए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान के ससुर के ईंट भट्टा को भी भुगतान किया गया। जबकि यह ईंट भट्टा 2015 में ही बंद हो चुका था। शिकायत की जांच में वित्तीय अनियमिताओं की बात प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि दोनों सचिवों को पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उनका पक्ष जानने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया वित्तीय ग्राम पंचायत निधि में अनियमितताएं पाए जाने की बात को भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed