{"_id":"69dc400e-d45d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"btc-teachers-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 10,800 शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 10,800 शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट आज
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारियों को 10,800 पदों पर सहायक अध्यापक रखने के लिए मेरिट शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे विभाग की वेबसाइट http://www.upbasiceduparishad.gov.in पर देखा जा सकेगा। जिलेवार इसका विज्ञापन शनिवार को प्रकाशित कराया जाएगा। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारियों से सहायक अध्यापक पद पर भर्ती करने के लिए 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि 21 जून को उसी जिले में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। इसमें पात्र पाए जाने वालों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जमा करा लिया जाएगा।
रिक्त पदों के लिए 28 जून को काउंसलिंग की जाएगी। चयनितों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने और अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।