फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bomb blasts in kosi kalan

यूपी: कोसीकलां में एक के बाद एक 5 धमाके, दहशत

Fri, 31 May 2013 12:24 AM IST
कोसीकलां(मथुरा)/ब्यूरो
कोसीकलां(मथुरा)/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
bomb blasts in kosi kalan

यूपी के कोसीकलां कसबे में एक बाद एक हुए 5 बम धमाकों से दहशत फैल गई। कुछ लोग भरे बाजार में बम फेंकते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


इन धमाकों में पांच लोग घायल हुए है। धमाकों के बाद फैली दहशत के चलते बाजारों में शटर धड़ाधड़ गिरते गए।

अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। चार धमाकों की दहशत से लोग अभी उभर भी नहीं पाए थे कि रात लगभग 11 बजे फिर से एक धमाका हो गया। कसबे में दहशत और तनाव भरा माहौल है।

भरत मिलाप चौक पर शाम करीब साढे़ आठ बजे चाट की ठेल लगी थी। अचानक तीन-चार लोग आए और जब तक कोई कुछ समझ पाता बम फेंकने लगे। दो सौ गज के दायरे में तीन बम फेंक कर वह भाग निकले।
विज्ञापन


बस फटने से अर्जुन की ठेल पर चाट खा रहे हुलवाना निवासी दो भाई विजय एवं राजू, अर्जुन का बेटा मुरली मनोहर, पंकज घायल हो गए।

थोड़ी दूरी पर दूसरे बम के फटने से बर्तन व्यवसायी इंदर सैन का पुत्र उमाशंकर अग्रवाल घायल हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि उमाशंकर के हाथ के चीथड़े उड़ गए। दूर-दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ और अफरा तफरी भरे माहौल में देखते ही देखते कसबे की सड़के सुनसान हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस यहां छानबीन कर रही रही थी कि मुहल्ला बलदेव गंज में एक और विस्फोट हो गया। एसएसपी और अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए।

भारी पुलिस फोर्स और अफसरों की मौजूदगी के बावजूद रात करीब 11 बजे मुहल्ला रामनगर में एक और धमाका बम फेंककर किया गया। कसबे में इन विस्फोटों से लोग दहशत में हैं।


गत वर्ष एक जून को कसबे में दंगा हुआ था। ऐसे में दो दिन पहले इन धमाकों को उसकी बरसी से जोड़कर, माहौल खराब करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

डीएम-एसएसपी करेंगे संयुक्त मीटिंग
आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने बताया कि कोसी में सुतली बम से तीन जगह विस्फोट किए गए हैं। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। कसबे में सतर्कता बरती जा रही है।

कोसी दंगे की बरसी के मद्देनजर मामला और गंभीर हो गया है। शुक्रवार को मथुरा के डीएम और एसएसपी कोसी में सुबह 11 बजे संयुक्त मीटिंग करेंगे। कोसी में दो कंपनी पीएसी शुक्रवार से तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed