अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: जश्न में शामिल होने पहुंचे मेहमान, चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे महेश बाबू समेत कई सेलेब्स
- अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन के लिए मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं।
- साउथ अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
- वहीं क्रिकेटर केन विलियमसन, डेनियल वेटोरी और डेल स्टेन को भी देखा गया।
विस्तार
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन शनिवार को चेन्नई में होने जा रहा है। इस खास जश्न में राजनैतिक गलियारों से फिल्मी दुनिया तक के कई सेलेब्स शामिल होंगे। महेश बाबू, केन विलियमसन और डेल स्टेन समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं।
यह सेलेब्स पहुंचे चेन्नई
चेन्नई में आज होने वाले इस रिसेप्शन में साउथ अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की हस्तियां केन विलियमसन, डेनियल वेटोरी और डेल स्टेन अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत करने मौजूद हैं। यह ग्रैंड रिसेप्शन आईटीसी चोला में होने जा रहा है।
शादी में भी शामिल हुए थे वीआईपी
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी। इस शादी के समारोह में कई सितारे शामिल हुए थे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस शादी का हिस्सा बने। इसके साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ शादी की फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो पूरी जिंदगी के लिए है।'
रिसेप्शन में यह भी हो सकते हैं शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई में होने वाले इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शिरकत कर सकते हैं।
