Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajal Aggarwal Recalls Narrow Escape From Indian 2 Crane Accident Says I Was Freezed

काजल अग्रवाल: 'मैं बिल्कुल जम गई थी', फिल्म के सेट पर मौत के मुंह से बची थीं एक्ट्रेस, शेयर किया भयानक अनुभव

Sat, 21 Nov 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

  • अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी जिंदगी के सबसे डरावने अनुभवों में से एक को याद किया है। 
  • उन्होंने साल 2020 में फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग के दौरान हुए क्रेन हादसे के बारे में बात की। 
  • अभिनेत्री ने बताया कि इस हादसे में वह बाल-बाल बची थीं। 

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Recalls Narrow Escape From Indian 2 Crane Accident Says I Was Freezed
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial

विस्तार

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने रावण की रानी मंदोदरी का किरदार निभाया है। अब इस बीच काजल ने फिल्म 'इंडियन 2' से जुड़ा एक काफी भयानक किस्सा शेयर किया है। 
विज्ञापन


'इंडियन 2' के सेट पर हुआ था भयानक हादसा
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने फरवरी 2020 की उस रात को याद किया, जब निर्देशक शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग के दौरान एक भारी क्रेन गिर गई थी। चेन्नई के ईवीपी फिल्म सिटी में हुए इस हादसे में तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। उस समय काजल अग्रवाल और अभिनेता कमल हासन भी सेट पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इस घटना को याद करते हुए काजल ने बताया, 'सबसे पहले मेरी जान जानी चाहिए थी। आमतौर पर फिल्मों के सेट पर कलाकार मॉनिटर के पास बैठते हैं और उस दिन भी हम वहीं बैठे थे। मैं एक फाइट सीन के लिए 80 साल की बुजुर्ग महिला के लुक में तैयार थी। जब सेट पर अचानक अफरा-तफरी मची और सभी लोग भागने लगे, तो मैं भी वहां से भागी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kajal Aggarwal Recalls Narrow Escape From Indian 2 Crane Accident Says I Was Freezed
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
'मेरी तरफ गिर रही थी 100 फीट ऊंची क्रेन'
काजल ने आगे बताया, 'अचानक मेरे मन में आया कि मैं क्यों भाग रही हूं, मुझे पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि आखिर हो क्या रहा है। जैसे ही मैंने पीछे देखा, मुझे 100 फीट ऊंची क्रेन अपनी तरफ गिरती हुई दिखाई दी। सब कुछ एक सेकंड के छोटे से हिस्से में हुआ। उसे अपनी तरफ गिरते देखकर मैं बिल्कुल जम गई थी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।'

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे किसी अदृश्य शक्ति ने उन्हें क्रेन के रास्ते से खींचकर दूर कर दिया हो। क्रेन उनके बेहद करीब आकर गिरी थी। इस हादसे के बाद वह काफी डर गई थीं और कई दिनों तक इस घटना को समझने की कोशिश करती रहीं।

Kajal Aggarwal Recalls Narrow Escape From Indian 2 Crane Accident Says I Was Freezed
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
हादसे के बाद भगवान कृष्ण पर बढ़ा विश्वास
काजल ने बताया कि इस हादसे से सुरक्षित बचने के बाद उनके मन में भगवान कृष्ण के प्रति आस्था और गहरी हो गई। उन्हें लगा कि किसी अदृश्य शक्ति ने उस दिन उनकी जान बचाई है। इस घटना ने उनकी जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल दिया।

ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी: 'ऐसे ही आगे बढ़ते रहो राहुल', केएल के शतक पर गदगद हुए ससुर, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed