फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Zero business, locked, cooperative union running on paper

Bijnor News: शून्य व्यापार, लटका है ताला, कागजों में चल रहा सहकारी संघ

Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Zero business, locked, cooperative union running on paper
- झालू सहकारी संघ का 20 सालों से नहीं खुला ताला, भवन हो चुका खंडहर
विज्ञापन

-धरातल पर बंद फिर भी सहकारी संघ की प्रबंध समिति का होता है चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
झालू/बिजनौर। व्यापार शून्य, 20 सालों से ताला लटका है। मगर, सहकारी संघ झालू चल रहा है सिर्फ कागजों पर। धरातल पर संघ का भवन भी जर्जर है। कागजों पर ही बाकायदा चुनाव भी कराए जाते हैं। मौजूदा वक्त में भी इस सहकारी संघ की प्रबंध समिति भी है। इतना ही नहीं, सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि भी भेजे जाते हैं।

झालू में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास 1949 में सहकारी संघ लिमिटेड एवं बीज भंडार अस्तित्व में आया। इसके बाद से किसानों को उर्वरक और बीज मुहैया कराए जाते रहे। वहीं संघ ने खूब व्यापार भी किया। बाद में सहकारिता विभाग की उदासीनता और लापरवाही के चलते सहकारी संघ अर्श से फर्श की ओर जाने लगा। अब आलम ये है कि बीते 20 सालों से इस संघ का ताला ही नहीं खुला।
विज्ञापन

वीर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सहकारी संघ का कार्यालय करीब 20 सालों से जर्जर अवस्था में बंद पड़ा हुआ है। यहां से अब किसानों को खाद, बीज आदि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। आरोप है सचिव की तैनाती होने पर वह आने को तैयार नहीं है। डॉ कामेंद्र सिंह का कहना है कि सहकारी संघ एवं बीज भंडार बंद होने से किसानों को खाद लेने के लिए निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि सहकारी संघ बंद होने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल्द की उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराने के लिए विचार किया जाएगा। सत्यवीर सिंह का कहना है कि सहकारी संघ लिमिटेड पर एमडी की तैनाती होने के बावजूद वह नहीं बैठते है। किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन






संचालक मंडल के लिए निर्वाचन किया जाता है। मगर, कारोबार नहीं होने से कार्यालय बंद पड़ा है। अब उनका झालू संघ से तबादला हो गया है। - धर्मपाल सिंह, पूर्व सचिव, सहकारी संघ



सहकारी संघ अब कोई व्यापार नहीं होता है। प्रबंध समिति का चुनाव होता है। चुनाव की प्रक्रिया भी सहकारी समिति में पूरी की जाती है। - कौशल चौधरी, सभापति, सहकारी संघ झालू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed