{"_id":"5f57ca468ebc3e54bb7836b2","slug":"youths-pelted-stones-at-home-two-injured-bijnor-news-mrt5003519174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने किया घर पर पथराव, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने किया घर पर पथराव, दो घायल
विज्ञापन
युवकों ने किया घर पर पथराव, दो घायल
नहटौर। रंजिश को लेकर मामूली कहासुनी होने पर एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में दो बच्चे चोटिल हो गए। सूचना पर एसपी देहात पुलिस बल के साथ पहुंच कर स्थिति को संभाला।
गांव मेहरलीपुर बाकरनगर निवासी देव कुमार का गांव के ही अल्ताफ व परवेज से एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को देव गांव की दुकान से सामान लेने गया था। आरोप है कि अल्ताफ व परवेज वहां आए और गाली गलौज करने लगे। वह किसी तरह से उनसे बचकर अपने घर आ गया। कुछ देर बाद दोनों अन्य साथियों के साथ उसके घर तक पहुंचे और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में छह वर्षीय पायल व 14 वर्षीय चाहत घायल हो गए। लोगों को आता देख युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी देहात संजय कुमार व सीओ धामपुर अजय मौके पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नाईवाला गांव में पंचायत घर बनाने पर विवाद
चंदक। गांव में पंचायत घर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस द्वारा एकतरफ कार्रवाई का आरोप लगाकर पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। लोगों समझा कर ग्रामीणों को घर भेजा।
विज्ञापन
गांव सैफपुर बांगर उर्फ नाईवाला में ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की जगह को लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद है। एक पक्ष वहीं निर्माण चाहता है जहां हो रहा है, जबकि दूसरा पक्ष दूसरी जगह। सोमवार को जब निर्माण चल रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर विरोध जताया। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधान के पुत्र को थाने ले गई। इससे एक पक्ष आक्रोशित हो गया। सोमवार रात नौ बजे बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रालियों से थाने पहुंच गए। पुलिस ने प्रधान के पुत्र को छोड़ दिया। रात करीब दस बजे जब लौट रहे थे तो चंदक चौकी के पास दूसरे पक्ष के लोग उन्हें मिल गए। इससे दोनों पक्षों में गहमागहमी शुरू हो गई। हंगामा होता देख चौकी पर तैनात सिपाही ने शांति से गांव जाने की हिदायत दी। इस बीच ट्राली पर सवार महिलाएं पुलिसकर्मी से भिड़ गईं। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में मंडावर थानाध्यक्ष चौकी पहुंचे और जानकारी ली। चंदक पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव में पंचायतघर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।