{"_id":"63c058d0aa48737bec3ce43d","slug":"youth-ran-with-enthusiasm-on-swami-vivekananda-jayanti-bijnor-news-c-14-1-76627","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर जोश के साथ दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर जोश के साथ दौड़े युवा
Fri, 13 Jan 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विवेकानंद जयंती पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- स्कूल कॉलेजों में भी आयोजित हुए कार्यक्रम, निकाली रैली
- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौड़ लगाने के लिए युवाओं में काफी जोश रहा। स्कूल कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सीख दी गई। शहर में रैली निकालकर युवाओं को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को नेहरु स्टेडियम में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अमल खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने दौड़ लगाई। प्रथम स्थान पर बहादुर, दूसरे स्थान पर सोहित और तीसरे स्थान पर संजय रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनय राणा, दिनेश चौधरी, संगीता अग्रवाल, मायापाल आदि मौजूद रहे।
कृष्णा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति शपथ के कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ परवेज अहमद खान के संबोधन से हुआ। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने नैतिक मूल्यों को वहन करने और नशा जैसी सामाजिक बुराइओं से दूर रहने एवं संतुलित समाज के सृजन के लिए प्रेरित किया। संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार ने भी प्रेरित किया। सहायक प्रवक्ता संजीव कुमार, विपिन कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह, गोपाल स्वरूप सिंह, दुष्यंत जैन, समीर अहमद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने शहर में हर्षोल्लास से निकाली रैली
बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। स्कूल से निकाली गई रैली का शुभारंभ एसपी दिनेश सिंह ने बिजनौर क्लब से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शक्ति चौराहा, पोस्ट ऑफिस, विकास भवन से होते हुए नुमाइश ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। रैली में विद्यार्थी तिरंगा हाथों में लिए आगे बढ़े। लघु नाटक का प्रदर्शन भी जगह-जगह पर किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने विवेकानंद जी के विचारों को ग्रहण करते हुए आगे बढ़ने की संकल्प दिलाया। उप प्रधानाचार्य नितिन शर्मा और कोऑर्डिनेटर रितु शर्मा, रेनू भगत का भी सहयोग रहा। आर्य युवा दल उप प्रतिनिधि सभा की ओर से हुई गोष्ठी में डॉ. आलोक शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। पुष्पेंद्र काकरान, सुरेश कश्यप, नन्हें सिंह, मोनू, हिमांशू, राहुल, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
रामा इंस्टीट्यूट में लगाया रक्तदान शिविर
फोटो
किरतपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग की ओर से रामा इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सह जिलासंघचालक आलोक व कालेज के डायरेक्टर रोहित ने किया। नगर कार्यवाह हेमेंद्र राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन व रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। सह जिला विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ, नगर प्रचारक दीपक, नगर विद्यार्थी प्रमुख यश, सहनगर विद्यार्थी प्रमुख निश्चय, नगर शारीरिक प्रमुख विपिन, आयुष, दर्शित, अंशुल, ऋतिक, मनीष, अंश, अमन, वंश लवीश, शिखर, साहिल, हनुमान आदि रहे। श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने विवेकानंद के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करके किया। छात्र अरियम सोलंकी, विपिन कुमार, आकाश वर्मा, प्रणयवीर, ऋषभ सिंघल ने विचार व्यक्त किए। रोहित माहेश्वरी, मुकेश अरोड़ा, शिखर साहनी, आर्या वर्त, विनीत मलिक, आचार्य विनोद कुमार, राकेश कुमार, अनिल, पुष्पेन्द्र, महावीर दत्त, वीरेंद्र, सतीश चंद्र आदि रहे।
स्वामी विवेकानंद को किया नमन
राजा का ताजपुर/हल्दौर। युवक मंगल दल की ओर से आयोजित गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर युवाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कमलजीत सिंह नूर ने कहा कि स्वामी ऊर्जा के भंडार थे। युवक मंगल दल अध्यक्ष अनुराग त्यागी, विनीत कुमार, पंकज त्यागी, गुरुप्रीत सिंह, अदीबा नूर आदि ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोगी युवा शुभदीप सिंह, रेशव तोमर, अनिरुद्ध सिंह, आदित्य व कशिश को सम्मानित किया गया। वहीं, हल्दौर के डॉ. फकीर चंद सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरएसएस की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रचारक प्रिंस कुमार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। नगर संघचालक जितेंद्र मारवाड़ी, शारीरिक प्रमुख शिवम, कनिष्क, नीशू आदि कार्यक्रम में रहे।