फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth murdered, dead body found lying in the garden

Bijnor News: युवक की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव

Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered, dead body found lying in the garden
बिजनौर। गले पर धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसका शव गांव के पास ही बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार के शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेदा में कब्रिस्तान के पास एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त विजेंद्र उम्र 25 साल पुत्र बुद्धू कश्यप निवासी पेदा के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने ही मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बताया गया कि मृतक के गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। आशंका जाहिर की गई कि आरोपियों ने बेल्ट से गला घोटकर हत्या की है। उधर मृतक का गला रक्तरंजित होने की वजह से धारदार हथियार से वार करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। मृतक की जेब से एक प्रेम पत्र भी बरामद हुआ है जिसमें एक युवती की ओर से लिखा गया है कि वह शराब छोड़ दे। मृतक की जेब से मिले पत्र के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका भी जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या की गई है जिसके गले में बेल्ट बंधी मिली है बेल्ट से ही गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

... नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed