{"_id":"639a11460fc0402df96dc65f","slug":"youth-missing-for-five-days-found-in-uttarakhand-bijnor-news-mrt61775974","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच दिन से लापता युवक उत्तराखंड में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच दिन से लापता युवक उत्तराखंड में मिला
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवक उत्तराखंड में मिला
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भिक्कावाला से पांच दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता युवक पुलिस ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बरामद कर परिजनों को सौंपा।
भिक्कावाला निवासी देवेंद्र प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद 5 दिसंबर को लापता हो गया था। गुमशदगी दर्ज कराई थी। अफजलगढ़ पुलिस की मदद व शक के आधार पर युवक का भाई अतुल बरमोला उत्तरकाशी पहुंचकर स्थानीय पुलिस से युवक को तलाश करने की मदद मांगी, जिस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। युवक को उत्तरकाशी गंगोरी स्थित श्रीराम आश्रम में मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि उसने यूट्यूब पर एक संत परमानंद गिरि की वीडियो देखी थी, जिसके बाद वह उत्तरकाशी पहुंच गया और आश्रम में रह रहा था। युवक को परिजन उत्तरकाशी पुलिस की मदद से अफजलगढ़ लेकर आए और स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे। एसएसआई आशीष तोमर ने बताया कि युवक घर से नौकरी करने के लिए निकला था।