फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth injured in deadly attack dies

जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत

Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in deadly attack dies
जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/बेगावाला। नगर पंचायत साहनपुर के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में युवक के भाई ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली बिजनौर में तहरीर दी है।
नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला सानियान निवासी मो. हनीफ के 22 वर्षीय पुत्र शादाब पर बृहस्पतिवार को बिजनौर के बेगावाला क्षेत्र में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल शादाब की उपचार के दौरान शुक्रवार को मेरठ में मौत हो गई। शादाब के भाई मो. हसीन ने कोतवाली बिजनौर को तहरीर सौंपकर मोहल्ला सानियान साहनपुर निवासी पिता-पुत्रों पर कुछ लोगों के साथ रंजिशन भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। तहरीर में कहा गया कि शादाब अपने साथी सानियान निवासी मोहसिन के साथ बिजनौर क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में स्कूटी से जा रहा था। गांव टिक्कोपुर चौराहे से कुछ फासले पर सानियान निवासी अतीक व उसके पुत्रों महताब और फाजिल ने कुछ लोगों के साथ लाठी, सरियों और पंचों से रंजिशन शादाब पर जानलेवा हमला कर दिया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से घायल शादाब को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शादाब के हमलावरों में अतीक, उसके पुत्रों महताब व फाजिल, अजमतुल्ला और चार अन्य के खिलाफ बिजनौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनके घर पर ताला लटका हुआ है। बताया जाता है कि मृतक शादाब का पड़ोस की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती का अन्य जगह रिश्ता होने के बाद से शादाब नाराज था। प्रेम संबंधों को लेकर ही शादाब पर हमला किए जाने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed