फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning

Bijnor News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर देने का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning
राजा का ताजपुर। नूरपुर थाने के गांव ताजपुर निवासी अभिषेक (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव की ही एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ जबरन जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पुत्र अभिषेक कुमार को गांव की एक महिला समेत चार लोगों ने रवाना मार्ग स्थित रविदास धर्मशाला गेट पर बुलाया था। चारों ने मिलकर जबरन उसके पुत्र को जहरीला पदार्थ खिला दिया। पता लगने पर अपनी पत्नी व परिवार के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचा। उन्हें देखकर चारों आरोपी भाग गए। अभिषेक की हालत बिगड़ती देख उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। अभिषेक अविवाहित था और देहरादून की कंपनी में नौकरी करता था। होली का त्योहार मनाने दो दिन पूर्व घर आया था। चांदपुर सीओ देश दीपक का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed