फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies in accident, three injured

हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, three injured
हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

स्योहारा। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

रविवार दोपहर थाना नगीना के गांव तिगरी निवासी 25 वर्षीय अमित अपने साथी प्रदीप के साथ धामपुर से रिश्तेदारी से स्योहारा आ रहे थे। पक्का बाग धामपुर निवासी 21 वर्षीय अज्जू अपने दोस्त टीपू के साथ स्योहारा रिश्तेदारी में से धामपुर जा रहे थे। मुरादाबाद-धामपुर मार्ग पर ग्राम झिल्ला के निकट दोनों बाइको में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान अज्जू की मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब पीड़ितों के परिवारों को मिली तो परिजनों का अस्पताल में तांता लग गया। चिकित्सकों द्वारा अज्जू को मृत घोषित करते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि दोनों बाइक चालकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed