{"_id":"607f12d08ebc3ea1d86733bb","slug":"youth-dies-in-accident-partner-injured-bijnor-news-mrt5353328190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
नगीना/धामपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया।
नगीना के वैष्णो कॉलोनी, लाल सराय निवासी 28 वर्षीय मोहित चौहान अपने दोस्त नितिन के साथ सोमवार दोपहर बाइक से स्योहारा में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने गया था। बताया जाता है की घर वापस आते समय मुरादाबाद मार्ग पर प्रियंका स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को धामपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका नितिन को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मोहित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक व्यक्त करने पहुंचने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अरविंद गहलोत, विधायक मनोज पारस के भाई धर्मेंद्र पारस, पालिका चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर रहमान, भाजपा के ठाकुर विकास राजपूत, अरुण कुमार, केशव दीक्षित, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, हरि सिंह यादव, हर्ष गोयल शामिल रहे।