{"_id":"673e34678dfdc1fa6a090d94","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136304-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव गढ़वावाला में बस्ती के पास 21 वर्षीय युवक विशाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की।
गांव गढ़वावाला में बकरी चरा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर तालाब में डूब रहे एक युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला और आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव नावका निवासी विशाल (21) पुत्र लेखराज सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजन और सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। सीओ ने मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल की। कोई कार्रवाई न किए जाने की मांग पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। युवक अविवाहित था।