{"_id":"6907a471a41825e8470c2f1c","slug":"youth-crushed-to-death-by-tractor-bijnor-news-c-27-1-bij1007-164189-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
Mon, 03 Nov 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार रामपुर विडार निवासी नकुल (18) पुत्र धर्मपाल सिंह को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
गांव निवासी नकुल रविवार को किसी काम से नहटौर आया था। दोपहर को लौटते वक्त पैजनिया रोड पर गांव मीमला मुस्तफाबाद में सड़क पर पैदल जा रहे किसी राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हुई और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। बताया जाता है युवक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार को सहारा देता था। मृतक अपने पीछे माता, पिता, भाई व बहन को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।