फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth commits suicide at homeclash

गृहक्लेश में युवक ने की आत्महत्या

Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide at homeclash
नूरपुर। गृह क्लेश के चलते एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि स्योहारा मार्ग पर एक कॉलोनी के पीछे बने देव स्थल पर खड़े पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया। युवक की पहचान मोहल्ला रामनगर निवासी वीरेंद्र (35) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता बेगराज के मुताबिक वीरेंद्र सुबह किसी को बताए बिना घर से निकला था। उसके पुत्र और पुत्रवधू में अक्सर लड़ाई होती थी। वीरेंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed