फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth attacked with knife, attempt to burn alive

युवक पर चाकू से हमला, जिंदा जलाने का प्रयास

Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife, attempt to burn alive
युवक पर चाकू से हमला, जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। दो परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश के चलते घर में सो रहे एक युवक पर चाकू से हमलाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें घायल बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
ग्राम मुंडाखेड़ी रहने वाले नंदराम पुत्र रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे उसका भाई उमेश अपने घर में सो रहा था, उसी समय गांव के ही रंजीत, शिवकुमार, विपिन पुत्रगण ध्यान सिंह व ध्यान सिंह पुत्र घसीटा सिंह ने उमेश के सीने में चाकुओं से वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल उमेश के कपड़ों में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। चीखपुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल उमेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रविवार सुबह घायल उमेश को दिल्ली रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक करीब चालीस प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। पुलिस ने रात में ही परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही जाति से हैं। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुरानी रंजिश में ही दूसरे पक्ष ने हमला किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिय गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed