फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth arrested for murdering a girl child

नौ साल की बच्ची की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार , चालान

Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for murdering a girl child
बिजनौर में शेरकोट में बच्ची की हत्या के पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी डा.धर्मवीर स? - फोटो : BIJNOR
शेरकोट। नूरपुरछीपरी गांव में नौ साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गलत नीयत से वह बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया। जब गांव के लोगों के आने की आहट हुई तो उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर घर आ गया।
विज्ञापन

एसओ अनुज कुमार तोमर ने बताया कि नूरपुर छिपरी गांव निवासी की नौ वर्षीय पुत्री शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। शनिवार सुबह बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस ने शक की बुनियाद पर गांव निवासी मृतका के घर के करीब का रहने वाले अरबाज पुत्र कल्लन को उठाया। उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो युवक ने सब कुछ उगल दिया। आरोपी ने बताया कि 20 नवंबर को वह अपने जीजा रिजवान के साथ दवाई लेने एवं समोसे खाने चार बजे हरेवली गया था। जब वह शाम को घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में उसे घर के बाहर बच्ची खेलती मिली। उस पर वह कई दिन से निगाह रखे हुए था। वह बच्ची को बहला फुसलाकर बुरी नीयत से घर के पास खड़े यूकिलिप्टिस के पेड़ों के पास ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच गांव वाले उसे ढूंढते हुए वहां आने लगे। तो उसने बच्ची की उसी के दुपट्ट से गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत के पास स्थित झाड़ियों में फेंक कर अपने घर आ गया। पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed