{"_id":"5f2eec998ebc3e3ca2706289","slug":"youth-and-his-mother-injured-in-road-accident-nazibabad-news-mrt495311211","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल-चंदक मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल-चंदक मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में युवक और उसकी मां घायल
नजीबाबाद। नांगलसोती-चंदक मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक और उसकी मां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंडावर के गांव दौलतपुर निवासी 25 वर्षीय गौरव अपनी मां चंद्रावती को बाइक से लेकर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर जा रहा था। गांव मायापुरी के हनुमान मंदिर के निकट कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से बाइक सवार गौरव और उसकी मां चंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गए। नांगलसोती पुलिस ने घायल युवक और उसकी मां को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रवाना किया।