फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youngsters take out tricolor

युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

Sat, 15 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youngsters take out tricolor
युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

नूरपूर। पुलवामा हमले की बरसी पर क्षेत्रीय युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। गांव सैदपुर से शुरू हुई यात्रा शहीद स्थल नूरपुर पहुंचकर संपन्न हुई। युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार दोपहर गांव सैदपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा एकत्र हुए। यहां से वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष चौहान ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वालों का जितना सम्मान किया जाए वह कम है। पिछले वर्ष 14 फरवरी को आतंकवादियों ने पुलवामा में हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों की शहादत को हमेशा याद रखें और उनके परिवार को सम्मान अवश्य दें। तिरंगा यात्रा के संयोजक चुनमुन यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा थाने के सामने स्थित शहीद स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल युवा देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे और सभी तिरंगा हाथ में लिए हुए थे। शहीद स्थल पर युवाओं ने शहीद स्तंभ पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चुनमुन यादव, विशाल, रवि, राहुल चौधरी, निशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed