फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   younger brother was murdered for stopping him from cutting down a tree

Bijnor News: पेड़ काटने से रोकने पर छोटे भाई ने की थी हत्या

Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
younger brother was murdered for stopping him from cutting down a tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। पॉपुलर के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में जाफर ने अपने पुत्र सुहेल की मदद से बड़े भाई जुल्फिकार को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्राम पंचायत रानीपुर कोटा के गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन निवासी 55 वर्षीय जुल्फिकार का शव पास के नयागांव से 19 जनवरी को मिला था। जुल्फिकार की पुत्री अलीशा ने अपने चाचा जाफर, चचेरे भाई सुहेल और चचेरी बहन फरहाना को हत्या के लिए नामजद किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने वरिष्ठ उप निरीक्षक इलम सिंह, उप निरीक्षक सुभाष राणा की टीम ने हत्यारोपी जाफर और उसके पुत्र सुहेल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खुलासा किया कि जुल्फिकार के खेत की मेढ़ पर 17 वर्ष पहले जाफर ने पॉपुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे।
जाफर पुराना पेड़ काट रहा था तभी भाई जुल्फिकार ने आकर उसे रोक लिया। जुल्फिकार पेड़ों को अपने बता रहा था, जबकि जाफर का दावा था कि उसने करीब 70 पॉपुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ करीब डेढ़ दशक पूर्व लगाए थे।

पेड़ काटने को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद जाफर और उसके पुत्र सुहेल ने मिलकर यूकेलिप्टस के डंडों आदि से वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने जुल्फिकार का शव कुछ दूरी पर ले जाकर नयागांव स्थित एक खेत में डाल दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और धारदार हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed