{"_id":"5f91cf0b8ebc3e9be74e42c9","slug":"young-women-become-self-sufficient-by-adopting-cottage-industry-nazibabad-news-mrt5074867168","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुटीर उद्योग अपनाकर आत्मनिर्भर बनें युवतियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुटीर उद्योग अपनाकर आत्मनिर्भर बनें युवतियां’
विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी कालेज में मिशन शक्ति संगोष्ठी में बोलते वक्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
‘कुटीर उद्योग अपनाकर आत्मनिर्भर बनें युवतियां’
नजीबाबाद। एनआईआईटी और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति संगोष्ठी में शिक्षिकाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया गया।
एनआईआईटी के एमडी इंजी.अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ.नीलावती ने छात्राओं की आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें कुटीर उद्योगों से जुड़ने, विशेष कौशल के प्रति रूझान पैदा करने तथा स्वावलंबन की दिशा में निडर होकर आगे बढ़ने की सलाह दी। जसवंत सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में एके त्रिपाठी, माणिक गुप्ता, अंकित शर्मा, माधव वर्मा, शिखा राठी, मोनिका, शालू चौहान, सगुन मलिक ने भाग लिया।
उधर, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में एसआई सुरेंद्र कुमार शर्मा, महिला सिपाही लवली सिंह, बॉबी कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने, शरारती तत्वों के संबंध में महिला हेल्प लाइन पर सूचना देने तथा निडर होकर स्कूल और बाजार आवागमन करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में छात्राओं की सुरक्षा संबंधी शंकाओं का समाधान किया।